फिरोजाबाद। एक युवक ने बुधवार देर शाम रामनगर पुलिया के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। युवक के जान देने का कारण परिजन अभी नहीं बता सके हैं। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूल रूप से जोगी नवादा बरेली निवासी समीर उपाध्याय (40) कार चालक का काम करता था। बुधवार देर शाम 8 बजे थाना लाइनपार में रामनगर पुलिया के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी गार्ड ने जीआरपी इंस्पेक्टर को घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि प्लेटफार्म एक से गुजर रही मेमो स्पेशल ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दी है। जीआरपी ने तत्काल शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जेब से मिले कागजात के आधार पर युवक के परिजन को सूचना दी। जीआरपी थाना प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि युवक 15 दिन पहले अपने बहन व जीजा के घर आया था। युवक की ससुराल भी थाना दक्षिण के मोहल्ला कटार पटानान में है। वह काफी समय से अवसाद ग्रस्त रहता था। एक नंबर प्लेटफार्म से आ रही मेमो स्पेशल ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दी है।