टूंडला। थाना नगला सिंघी के एक गांव निवासी महिला घर में अकेली थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया था। आरोप है कि इसी बीच दूसरे गांव का युवक घर में आ धमका और महिला से छेड़छाड करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने गढ़ी थानी निवासी भावेश के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।