फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छत से गिरकर युवक की मौत

Mon, 16 Sep 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में पैर फिसलने से युवक छत से नीचे गिर गया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिलख कर रोने लगे। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर वापस ले गए। टापा खुर्द निवासी विपिन (26) मेहनत मजदूरी कर करता था। रविवार देर शाम वह अपने मकान की छत पर था। तभी अचानक पैर फिसल गया और वह नीचे सड़क पर आ गिरा। छत से नीचे गिरते ही वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिजन बिलख पड़े। जब बात पोस्टमार्टम की आई तो परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले गए। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। थाने पर किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें