फिरोजाबाद। युवक की शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि चंद्रवार गेट के पास शनिवार रात 24 वर्षीय युवक की किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पहचान नहीं हो सकी है।