फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ब्राह्मण महासभा संगठन को बनाएगी मजबूत,52 सदस्यीय बनेगा संरक्षक मंडल

Sun, 12 Jan 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा की रामलीला मैदान में स्थित परशुराम शिविर पर आयोजित बैठक में तय किया कि 52 लोगों संरक्षक मंडल में रखा जाएगा। महासभा की सक्रियता को बढ़ाए जाने पर भी मंथन किया गया। परशुराम शिविर पर आयोजित बैठक में मुख्य संरक्षक रविंद्र लाल तिवारी ने कहा कि मंहासभा में 52 लोगों को संरक्षक मंडल में रखा जोगा। इसके उपरांत विधि समिति, अनुशासन समिति,कार्यक्रम समिति आदि समितियां का गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि आजीवन सदस्यता का कार्य जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा किया जा रहा है। जिसमें लगभग 104 आजीवन सदस्य बनाए जा रहे हैं। आगे चलकर परशुराम शिविर पर निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। नई कमेटियों का गठन होना है। इस दौरान 21 नए संरक्षण मंडल के सदस्यों की नियुक्ति की गई। बैठक में पवन उपाध्याय,प्रभाकर शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, प्रो. प्रभास्कर राय, प्रो.उग्रसेन पांडे, लक्ष्मण तिवारी,राजेश कुमार तिवारी, शिव कुमार शर्मा एडवोकेट, मनीष द्विवेदी,संजय शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा, विनय कांत भारद्वाज, संजय शर्मा, सतीश शास्त्री, प्रदीप कौशिक, भरत तिवारी, उमेश शर्मा,श्रीओम शर्मा,अशोक कुमार शुक्ला,राकेश राजोरिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें