शिकोहाबाद। राजेंद्र नगर पटना से नई दिल्ली जा रही तेजस एक्सप्रेस की चपेट में एक युवक आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस शिकोहाबाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
राजेंद्र नगर पटना से चलकर नई दिल्ली जा रही 12309 तेजस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने पांच बजे ट्रेन जब शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी। उसी दौरान किमी. संख्या 1212/21 के समीप एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा गया है। जीआरपी शिकोहाबाद प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि मृतक नीले रंग का लोअर, हल्के बादामी रंग की शर्ट पहने हुए है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।