फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के अंतर्गत नगला खना निवासी 24 वर्षीय युवक देव किशोर ने सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन गंभीर हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक का उपचार जारी है, हालांकि जहर खाने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। संवाद