फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठे युवक ने किसान की जेब से उड़ाए 47 हजार रुपये

Sun, 07 Jun 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। स्टेट बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे एक किसान से लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठे शातिर ने उनकी जेब साफ कर दी। 6 जून की दोपहर थाना जसराना क्षेत्र के गांव सेवापुर निवासी सुरेश चंद्र जसराना स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 47 हजार निकालकर बाइक से अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन


जसराना-अरांव मार्ग पर नगला झील के पास बुलेट सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और आगे कार खड़ी होने की बात कहकर लिफ्ट मांगी। किसान ने भरोसा करके एक युवक को अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में आरोपी ने सुरेश चंद्र की जेब काटकर रुपये निकाल लिए और सलेमपुर के पास एक गोदाम पर उतर गया। जेब कटने का अहसास होने पर पीड़ित किसान के होश उड़ गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की तलाश की, लेकिन सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें