फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गलत दिशा में उतरी महिला की ट्रेन से कटने से मौत

Mon, 23 Jun 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार की रात एक महिला गलत दिशा में ट्रेन से उतर गई। इसी दौरान दूसरी ओर से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। महिला के पास से मिले के मोबाइल से पुलिस ने उसकी पहचान की है।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ के गांव लालई निवासी सुमन देवी (43) किसी कम से इटावा गईं थी। वह रविवार रात संगम एक्सप्रेस से फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन आईं थीं। ट्रेन रुकने के बाद महिला गलत दिशा में उतर गईं थीं। इसी दौरान दूसरी ओर से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने मृतका के शव को अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम गृह में भिजवा दिया। महिला के पास से मिले मोबाइल की मदद से उसकी पहचान हो सकी। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें