फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक से गिरी महिला को वाहन ने रौंदा, मौत

Sun, 18 Aug 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड पर पति के साथ घर लौट रही महिला बाइक से गिर गई। पीछे ही तेजगति से आ रही कैंटर वाहन ने उसे कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस में महिला की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

आगरा के थाना न्यू आगरा स्थित नगला नगला विद्यानगर निवासी 30 वर्षीय शकुंतला देवी अपने पति अशर्फीलाल के साथ अपनी रिश्तेदारी में आई थी। वह शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे पति संग वापस घर लौट रही थी। बाइक थाना पचोखरा स्थित फौजी ढाबे के सामने पहुंची सभी बाइक से फिसल कर सड़क पर जा गिरी। इसी बीच पीछे ही आ रही एक कैंटर गाड़ी ने उसे रौंद दिया।

शकुंतला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है की हादसा करने वाले कैंटर गाड़ी को जब्त कर लिया है। वहीं चालक मौके से भाग गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें