फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ससुराल जा रही महिला को ठगों ने बनाया शिकार

Wed, 21 Aug 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मायके से आ रही विवाहिता को ठगों ने ठगी का शिकार बनाया। ठगों ने आगे चेकिंग की बात बताकर महिला के आभूषण उतरवा लिए और उसे एक लिफाफा थमा दिया। महिला के पति ने घटना की रिपोर्ट थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत कौरारा रोड निवासी मुदित प्रताप सिंह की पत्नी रश्मि अपने मायके आईटीआई के पास कासगंज रोड, एटा गई हुई थीं। वह गत 19 अगस्त को अपने मायके से अपने बच्ची के साथ मैनपुरी चौराहे पर आई थीं। यहां उतरने के बाद वह ससुराल जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला को सिरसागंज जाने के लिए पूछा और गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद उसने आगे चेकिंग होने की बात कहते हुए महिला से उसके आभूषण उतरवा लिए और लिफाफे में रखवा दिए।
जब महिला ने घर पर जाकर लिफाफा खोला, तो उसके होश उड़ गए। लिफाफे में गिट्टियां रखी हुई थीं। इस घटना में महिला की तीन सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। इस घटना की रिपोर्ट विवाहिता के पति ने थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें