फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आठ घंटे से ज्यादा काम चलाने का मुद्दा, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

Wed, 24 Sep 2025 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कांच कारखानों में आठ घंटे से ज्यादा काम चलाने के मुद्दे पर हुई बैठक में उधमी व श्रमिक संगठन पदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। आठ घंटे से ज्यादा काम चलाने के मुद्दे पर मिल रहीं शिकायतों की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। बुधवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में हुई त्रिपक्षीय वार्ता में इस पर सहमति बनी।
शहर के कांच चूड़ी कारखानों में आठ घंटे से ज्यादा चलाने की शिकायतें हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सहायक श्रमायुक्त ने बुधवार को त्रिपक्षीय वार्ता बुलाई। वार्ता में कांच चूड़ी सेवायोजक पक्ष ने आठ घंटे से ज्यादा काम चलाने संबंधी शिकायतों को मनगढंत बताया। जबकि श्रमिक पक्ष ने निरंतर जांच व पर्यवेक्षण की मांग उठाई।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे की मौजूदगी में हुई वार्ता के दौरान कांच चूड़ी कारखानों में पर्यवेक्षण को तीन सदस्यीय कमेटी गठन पर सहमति बनी। सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार के मुताबिक आठ घंटे से ज्यादा काम चलाने संंबंधी शिकायतों की जांच को श्रमिक पक्ष की ओर से रमाकांत यादव, ग्लास सिंडिकेट की ओर से उद्यमी धीरज अग्रवाल और श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत कुमार को नामित किया है।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय कमेटी किसी भी कांच चूड़ी इकाई में आठ घंटे से ज्यादा काम चलाने के मुद्दे पर मौके पर जांच व निरंतर पर्यवेक्षण करेगी। बैठक में श्रमिक संगठन के नवल सिंह, उद्यमी निमेष गुप्ता, के अलावा कारखानाें के श्रमिक ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें