कबाड़ की दुकान में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। स्रोत संवाद
- फोटो : कबाड़ की दुकान में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। रुकनपुर स्थित लल्ला कबाड़े वाले की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में गोदाम में रखा हुआ कबाड़ा जल गया।
शिकोहाबाद के मोहल्ला रुकनपुर में सड़क किनारे लल्ला कबाड़े वाले की दुकान है। उसके गोदाम में नीचे प्लास्टिक का कबाड़ा रखा था। रविवार को अचानक ही दुकान में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे दुकान में रखे हुए प्लास्टिक के कबाड़ में आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने दुकान में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने आग पर काबू पाया। इस घटना में कबाड़ा जलकर राख हो गया।