फिरोजाबाद। प्राचीन चिंताहरण मारुति नंदन मेला कमेटी चंद्रवार के तत्वावधान में 12 अप्रैल हनुमान जयंती पर पवन पुत्र की शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंडबाजों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
प्राचीन पसीना वाले हनुमान मंदिर मेला कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि शाम को पांच बजे सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। इसमें दो दर्जन झांकियों बैंडबाजों ऊंट घोड़े एवं काली अखाड़ों के साथ ही साथ हनुमान जी की 108 फुट लंबी पूंछ सभी के आकर्षण का केंद्र होगी। पैदल ही लोग 12 किलोमीटर लंबा सफर तय करके पहुंचेंगे। 13 अप्रैल रविवार को प्रसाद वितरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेला के मुख्य व्यवस्थापक राजकुमार यादव, सचिव रामनरेश दुवे, कोषाध्यक्ष शिव प्रकाश जादौन,डा. प्रदीप कुलश्रेष्ठ, नवीन कुलश्रेष्ठ, राजकुमार शर्मा, अशोक यादव, चंद्रशेखर गुप्ता, श्रीचंद्र प्रजापति, डा. अनिल कुलश्रेष्ठ, प्रमोद यादव, राजू धाकरे, उमाशंकर सविता आदि शामिल थे।
हनुमान जयंती पर सजेगा भव्य फूल बंगला
फिरोजाबाद। श्री हनुमज्जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में बड़े हनुमान मंदिर में 12 अप्रैल को हनुमान जयंती भव्यता से मनाई जाएगी। 14 से 22 अप्रैल तक रामलीला मैदान में हरिद्वार से आई पूज्य साध्वी विश्वेश्वरी देवी श्रीराम कथा का वर्णन करेंगी।
बड़े हनुमान मंदिर के महंत पं. जगजीन राम मिश्र इंदुजी महाराज ने कहा कि 20 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अप्रैल को रामनवमी से गया है। 12 अप्रैल को श्री हनुमान महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। चोला चढ़ाने के बाद स्वर्ण आभूषण के साथ वर्ष मेें एक बार ही दर्शन होता है। 14 से 22 अप्रैल तक श्री हरिद्वार से पधारी परमपूज्य साध्वी विश्वेश्वरी देवी के द्वारा श्रीराम की अमृत कथा का वर्णन शाम को तीन बजे से रामलीला प्रांगण में होगा। सुबह नौ बजे जीवाराम चौक सदर बाजार राधाकृष्ण मंदिर से 251 महिलाएं कलशयात्रा निकालेंगी। 20 अप्रैल को टीवी कलाकार वैष्णवी ग्रुप सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति करेंगी। 24 अप्रैल को हवन पूजन के साथ समापन 25 अप्रैल को होगा।