फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टोली में मुस्लिम ने उठाई 61 लीटर की कलश कांवड़

विज्ञापन
टूंडला में कलश कांवड़ लेकर जाते आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के कांवड़ियेसंवाद - फोटो : टूंडला में कलश कांवड़ लेकर जाते आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के कांवड़िये संवाद
विज्ञापन
टूंडला। पवित्र सावन मास में अंतिम सोमवार के लिए कांवड़ियों की टोलियां सड़कों पर बोल-बम के जयकारों के साथ निकलने लगी हैं। बृहस्पतिवार को कासगंज के सोरों गंगाघाट से जल भरकर आगरा के शमसाबाद की ओर जा रहे कांवड़ियों के एक जत्थे के नगर से गुजरने पर पूरा वातावरण शिवभक्ति में सराबोर हो गया। 61 किलो की कांवड़ लेकर जा रहे इस जत्थे में एक मुस्लिम ने भी कांवड़ उठाई।
विज्ञापन

आगरा के थाना शमशाबाद अंतर्गत मेहरमपुर निवासी जीतू ठाकुर ने बताया कि उनके 25 सदस्यीय जत्थे ने बृहस्पतिवार देर रात्रि दो बजे कासगंज के सोरों गंगाघाट से 61 लीटर की पवित्र गंगाजल से भरी कलश कांवड़ उठाई थी। जत्थे में एक मुस्लिम आशिफ खान भी कांवड़ यात्रा में चल रहा है। उनका यह जत्था अंतिम सोमवार को गांव मेहरामपुर स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचेगा। जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगा। इस धार्मिक यात्रा में नरेंद्र ठाकुर, लखन दक्ष, नरेंद्र ठाकुर, गोलू, रोहताश, छोटू, विष्णु, मन्नू प्रजापति, आशिफ खान, अमन कुमार आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें