फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घंटाघर के जीर्णोद्धार और गलियों के निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन

Fri, 19 Dec 2025 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को लोगों ने नगर निगम में महापौर को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र सहायक नगर आयुक्त को सौंपा। घंटाघर का जीर्णोद्धार कराने के साथ नई आबादी की गलियों का निर्माण कराने की मांग की। इसके अलावा नाली, पानी की लाइन , स्ट्रीट लाइट लगवाने, जलभराव की समस्या से निजात और गरीबों के प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाए जाने की मांग की। अपर नगर आयुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आनंद शर्मा, पवन शर्मा, गौरव शर्मा, नितिन शर्मा, अयांश उपाध्याय,प्रवेश गुप्ता, विवेक शर्मा, पप्पू, मनीष शर्मा, राहुल शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें