फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आयोग के सदस्य को गोशाला घायल मिली गाय

Fri, 19 Jun 2026 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गो सेवा आयोग के सदस्य ने शुक्रवार को कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक गाय घायल अवस्था में मिली। गोवंश के लिए हरा चारा, धूप एवं गर्मी से बचाव को शैड आदि अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त मिलीं।
विज्ञापन

राज्य गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने शुक्रवार को जलेसर रोड स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एक गाय घायल अवस्था में मिली। जिसके उपचार के लिए पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल उपचार के निर्देश दिए गए। हालांकि निरीक्षण के दौरान गोवंश के लिए हरा चारा, धूप व गर्मी से बचाव को शैड के अलावा स्वच्छ पानी आदि व्यवस्थाएं दुरूस्त मिलीं। वहीं आयोग सदस्य ने निगम अधिकारियों को गौशाला में साफ-सफाई कार्य में सुधार की हिदायत भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें