फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: असम बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन में तैनात जवान की ट्रेन से गिरकर मौत

Sat, 19 Jul 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम लहटई में ट्रेन की पटरी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की, पता चला मृतक असम में बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन की यूनिट में तैनात थे। छुट्टी खत्म होने पर ड्यूटी पर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम लहटई के पास रेलवे पटरी डाउन साइड पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो की हो गई है। सूचना पर मौके पर चौकी बाबा की शाला की एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि मृतक का शव ट्रेन की पटरी के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने जब मृतक की तलाशी ली तो जेब से एक आई कार्ड, आधार कार्ड और 3500 रुपये और एक मोबाइल मिला। आधार पर मृतक का नाम कुलदीप सिंह निवासी मंडराक कोयल अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का पता था। पुलिस ने तुरंत ही संबंधित थाने को सूचना देते हुए घटना की सूचना मृतक के परिवार तक पहुंचाई। वहीं परिजन से बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि उनकी पोस्टिंग डिब्रूगढ़ असम में है जो आज ही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से डिब्रूगढ़ के लिए अलीगढ़ से बैठे थे और काम पर वापस जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें