-मां पीताम्बरा मृत्युंजय 1108 कुंडीय महायज्ञ की जानकारी देते स्वामी रामदास महाराज एवं साथ में स
- फोटो : -मां पीताम्बरा मृत्युंजय 1108 कुंडीय महायज्ञ की जानकारी देते स्वामी रामदास महाराज एवं साथ में साधक।संवाद
फिरोजाबाद। नगर के स्वामी बच्चू बाबा आश्रम मैदान पर आगामी 6 से 17 मार्च तक मां पीताम्बरा मृत्युंजय 1108 कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। स्वामी रामदास महाराज के सान्निध्य में होने वाले इस महायज्ञ की तैयारियों के तहत शनिवार को आश्रम प्रांगण में महिलाओं और युवतियों को कलश वितरित किए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अनुसार, 6 मार्च को यज्ञोपवीत संस्कार और 7 मार्च को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। 8 से 14 मार्च तक प्रतिदिन तीन पालियों में हजारों श्रद्धालु आहुतियां देंगे, जबकि 15 मार्च को 1108 कुंडों में सामूहिक पूर्णाहुति होगी। आयोजन से पूर्व 16 जनवरी से वेदयात्रा और 23 जनवरी को भूमि पूजन किया जाएगा। कलश वितरण के दौरान धर्मेंद्र शर्मा, अरविंद बघेल, रामनरेश कटारा और पार्षद प्रमोद राजौरिया सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद