फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला को ऋण दिलाने के नाम पर फाइनेंसकर्मी की ने धोखाधड़ी

Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। फाइनेंस कर्मी ने ऋण दिलवाने के नाम पर एक महिला से 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कोटला निवासी सरोज ने सितंबर 2024 में भारत फाइनेंस वैशालीपुरम टूंडला से एक लाख रुपये ऋण लिया था। जिसे उन्होंने कुछ समय बाद जमा कर दिया। उसी कंपनी में काम करने वाले सिमित उर्फ सुमित निवासी भरतपुर राजस्थान ने उन्हें बताया कि तुम्हारे लिए कंपनी से दो लाख 66 हजार रुपये ऋण लेने का ऑफर आया है। अगर वह चाहे तो उसे वह ऋण मिल सकता है।
विज्ञापन

आरोपी ने ऋण दिलवाने के नाम पर 20 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद भी उनके खाते में एक भी रुपया नहीं आया। जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो देने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें