फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Fri, 18 Apr 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को ले जाती पुलिस टीम
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस ने मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में चोरी के मामलों में उसका नाम सामने आया है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को टूंडला थाना अध्यक्ष अंजीश कुमार को सूचना मिली कि जालौपुरा रोड जरौली खुर्द के निकट एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मौजूद है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और गिर पड़ा। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया बदमाश सिंटू उर्फ सिंटोला निवासी पचावान थाना नारखी है। उस पर चोरी के आधा दर्जन मामले में दर्ज हैं। सीओ विनीत कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। उसके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें