टूंडला। संत गाडगे सेवा समिति के तत्वाधान में संत शिरोमणि राष्ट्रीय संत गाडगे के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर कैंडल मार्च 20 दिसंबर शाम छह बजे स्टेशन रोड स्टेट बैंक से निकाला जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने संत गाडगे के अनुयायियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है। यह जानकारी समिति के सचिव मनोज कुमार माथुर ने बृहस्पतिवार को दी है।