फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर व्यक्ति को शिक्षित करना वक्त की जरूरत’

Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र से रैली निकाली गई। रैली में प्राथमिक विद्यालय टूंडला, उच्च प्राथमिक विद्यालय टूंडला और श्रीमती कुसमा देवी इंटर कालेज टूंडला के छात्रों ने प्रतिभाग किया। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली बीआरसी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए दीपा चौराहा पहुंची। यहां से रैली पुन: मुख्य बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने कहा कि हर निरक्षर को साक्षर करना है। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के मनुष्य पशु समान हो जाता है। आज वक्त की जरूरत है कि हर व्यक्ति शिक्षित हो। इस मौके पर सह समन्वयक संजय यादव, रामलखन, हरेंद्र यादव, राजेश कुमार पाल, संजय सिंह, मुकेश शर्मा, हरीओम शर्मा, वीरम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें