फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैच कार्ड से सब्जबाग दिखा लाखों की ठगी

Wed, 30 Jul 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नगर में आजकल स्क्रैच कार्ड के नाम पर लोगों को लूटने का धंधा जोरों पर चल रहा है। सोमवार को एक ऐसी कंपनी सैकड़ों लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाकर नौ दो ग्यारह हो गयी। ठगी का शिकार हुए लोग रकम डूब जाने से परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर में रामपुर की एक मार्केटिंग कंपनी ने अपने एजेंट लगाकर स्क्रैच कार्ड बेचने का धंधा चलाया। इसमें तीन सौ पचास रुपये का कार्ड खरीदने पर एक्टिवा, एलसीडी, फ्रि ज निकलने की बात बताई गई। ईनाम न निकलने पर 500 रुपये देने की बात कही। इस लालच में लोगों ने खूब कार्ड खरीदे। लेकिन जब ईनाम निकला तो लोग दंग रह गए। ईनाम के नाम पर महज मच्छर मारने वाली मशीन ही लोगों को दी गयी। इस पर कंपनी के लोगों ने आश्वासन दिया कि 25 जुलाई को बंपर ड्रा निकाला जायेगा। इसके साथ ही उन्हाेंने कहा कि इस बंपर ड्रा में आपको आपकी पसंद का ईनाम चौथाई कीमत पर मिल सकता है। इसके लिए आपको 15 हजार रुपये जमा करने होंगे, दूसरे दिन ईनाम मिल जायेगा। इस पर लोगों ने बुकिंग करवा दी। जब लोगों ने 25 जुलाई को फोन किया तो उन्हें ड्रा की तिथि बढ़ाने की बात कहते हुए 28 जुलाई को ड्रा करने की जानकारी दी गयी। नियत तिथि पर जब लोगों ने फोन पर संपर्क किया तो मोबाइल बंद मिला। जो कार्यालय बताया गया। वहां पर किसी दूसरी कंपनी का कार्यालय निकला। ठगी का शिकार हुए लोग अब पुलिस के पास जाने की बात कह रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें