फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांवों में पट्टे तो मिले लेकिन कब्जा नहीं

Tue, 24 Jun 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम्य विकास योजना में चयनित गांवों में लगातार अव्यवस्था और लापरवाही देखने को मिल रही है। एसडीएम ने जब तहसील क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर का निरीक्षण किया तो लोगों ने बताया कि उन्हें पट्टे तो मिले लेकिन कब्जे आज तक नहीं मिले। वहीं तीन दिन पहले गोपालपुर के लोगों ने भी कब्जा न मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों गांवों में स्वच्छ शौचालयों की हालत भी बदतर मिली। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

एसडीएम जसराना जगतपाल सिंह ने डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम्य विकास योजना में चयनित पृथ्वीपुर का निरीक्षण किया। गांव के 54 लोगों ने बताया कि उन्हें योजना के तहत पट्टे तो दिए लेकिन कब्जे के लिए आज तक भटक रहे हैं। वहीं निरीक्षण के दौरान स्वच्छ शौचालय खराब हालत में मिले। एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के साथ ही लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं तहसील जसराना के ब्लाक एका का गांव गोपालपुर 2013-2014 में लोहिया समग्र ग्राम्य विकास योजना में चयनित किया गया। चयन के बाद अधिकारियों के दौरों के साथ सर्वे कार्यों में तेजी आई। बीस जून को एसडीएम ने तहसील स्तरीय अधिकारियों एवं बीडीओ एका किशनलाल सोनकर के साथ गांव में खुली चौपाल का आयोजन किया। इसमें विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। गांव में स्वच्छ शौचालयों के लिए 187 का लक्ष्य था लेकिन अभी तक मात्र 160 का निर्माण हो सका है। वहीं अधिकांश शौचालयों की स्थिति खराब है। लोहिया आवास भी लक्ष्य के सापेक्ष नहीं बन सके हैं। जो बने उनकी स्थिति खराब मिली। चार विधवाओं के विधवा पेंशन के फार्म खाता संख्या गलत मिला। सभी गलतियों को सुधारने के आदेश एसडीएम ने बीडीओ को दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान सभी 68 पट्टेधारकों को कब्जा न मिलने की बात सामने आई।
एसडीएम ने कहा कि लेखपाल को तीन दिन में सभी पट्टेधारकों को कब्जा दिलाने का आदेश दिया है। वहीं गांव में अधिकांश हैंडपंप खराब एवं सीसी को निर्माण नहीं हो सका है। एसडीएम ने बताया कि लोहिया गांव में मिली खामियों को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। खामियां न सुधरने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें