फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की दावत में घराती- बराती भिड़े, दो घायल

Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
एका। थाना एका क्षेत्र के गांव नगला पसि में दावत के दौरान दो पक्षों में मारपीट के सार्थ इंट पत्थर चले। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव नगला पसि निवासी गंगा सिंह बघेल की पुत्री की बारात जनपद एटा के गांव श्यामपुर से आई थी। ग्रामीण और बाराती खाना खा रहे थे। तभी गांव के ही ग्या प्रसाद और राजेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों के बीच मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। तभी दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो गए। इस पर मामला बढ़ गया। मारपीट के साथ पथराव हुआ। शादी वाले घर में पथराव होते ही भगदड़ मच गई। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। ग्रामीणों ने आलाधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्या प्रसाद और राजेश को अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष एका का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। पथराव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें