फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर रोशन करने में होगी जेब ढीली

Sun, 08 Jun 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। अब घर रोशन करने के लिए लोगों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। प्रदेश सरकार ने टैरिफ की घोषणा से पहले ही उपभोक्ताओं के ऊपर 2.84 फीसदी रेग्युलेटरी सरचार्ज का बोझ डाल दिया है। अब उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा ज्यादा बिल देना पड़ेगा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के मौसम में बिजली संकट की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को प्रदेश सरकार ने तगड़ा झटका दिया है। भीषण गर्मी के मौसम में एक ओर जहां जनता को बिजली-पानी नसीब नहीं हो रहा है। इसके बाद भी भी प्रदेश सरकार ने जनता के ऊपर महंगी बिजली का झटका दे दिया है। दो माह की राहत के बाद प्रदेश में पुन: रेग्युलेटरी सरचार्ज लागू कर दिया गया। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने शुक्रवार को 2.84 फीसदी रेग्युलेटरी सरचार्ज लगाने का फरमान जारी किया है। जबकि गत वित्तीय वर्ष में 3.71 फीसदी रेग्युलेटरी सरचार्ज उपभोक्ताओं से वसूला गया।
घरेलू, कॉमर्शियल श्रेणी में उपभोक्ता को बिल का 2.84 फीसदी सरचार्ज जमा करना पड़ेगा। भले ही बड़े उपभोक्ताओं पर सरचार्ज का असर न पड़े लेकिन गरीबों के लिए बड़ा झटका है। उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ेगा तो प्रदेश सरकार के राजस्व में इजाफा होगा। इससे वर्ष 2000 से 2008 तक टैरिफ आर्डर जारी न होने के कारण जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें