फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

Sun, 13 Apr 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
एका। ग्राम प्रेमपुर में दहेज में मोटरसाइकिल एवं एक लाख की नकदी नहीं मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटका दिया। वारदात के बाद से ससुरालीजन फरार है। जानकारी पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने घर पर तोड़फोड़ की। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतका के शव को पीएम को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना एका के नगला मोती निवासी कुंवरपाल ने अपनी बेटी मंजेश का विवाह तीन वर्ष पूर्व प्रेमपुर निवासी राजपाल के छोटे बेटे राकेश से किया था। पिता का कहना है कि ससुरालीजन दहेज में एक लाख की नकदी और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। इसकी शिकायत मंजेश ने कई बार घर पर आकर की। पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मंजेश को ससुरालीजनों ने फांसी के फंदे पर लटका दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर, मंजेश की मौत की खबर सुनकर आक्रोशित मायका पक्ष के लोगों ने घर पर तोड़फोड़ की। मारपीट के भय से ससुरालीजन भी फरार हो गए। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कुंवरपाल ने पति राकेश कुमार, जेठ रवेंद्र और पुष्पेंद्र पुत्रगण राजपाल सिंह और जेठानी गिरजादेवी एवं ननद सर्वेश पत्नी समर सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक एका का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें