फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल खां में मारपीट और पथराव, दो घायल

Wed, 31 Jul 2013 05:33 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोेजाबाद। घर के बाहर गाली-गलौज करने से मना करने पर कुछ लोगों ने पहले पथराव किया और फिर घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान दो युवक घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला शीतल खां गली नंबर सात निवासी राशिद पुत्र हाजी जमील का आरोप है कि उसके घर के सामने इरशाद, शकील, शाहिद, राशिद अपने साथियों के साथ गाली गलौज कर रहे थे। भाई दिलशाद द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। दिलशाद को बचाने आए मुकीम को भी पीट दिया। परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी पथराव करते हुए पीड़ित के घर में घुस गए। महिलाओं से अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद धमकी दे गए कि पुलिस को सूचना दी तो परिणाम घातक होंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद घायल दिलशाद और मुकीम को जिला अस्पताल भेज दिया। दिलशाद की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रसूलपुर का कहना है कि आरोपियों ने पथराव और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें