सिरसागंज। मंगलवार की सुबह सराय लुकमान स्थित फूल सिंह बघेल कोल्ड स्टोरज में लगी आग में किसानों का बड़ी मात्रा में आलू जल कर खराब हो गया। वहीं बीमा कंपनी के सर्वे के बाद ही किसानों का आलू वहां से बाहर निकाला जाएगा।
बुधवार को कोल्ड स्टोरज के कमरों में गैस का जोर कम होता दिखा। कर्मचारियों ने जब आलू की स्थिति देखी तो पता चला कि कमरों में रखा सारा आलू खराब हो चुका है। वहीं नीचे की मंजिल पर रखे आलू के बोरों में पानी भर गया है। बुधवार को वहां से किसी भी किसान का आलू नही निकाला गया। कोल्ड स्टोरेज के लोगों ने बताया कि बीमा कंपनी के सर्वे और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में ही आलू बाहर निकाला जाऐगा। ताकि किसानों के नुकसान का सही अनुमान लगाया जा सके।
जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पास आलू की समस्या लेकर कोई किसान नही आया है। क्योंकि वहां के कमरे में रखा आलू खुद कोल्ड स्टोरेज के मालिक का ही था। यदि कोई किसान अपनी शिकायत लेकर आता है तो उसे उचित क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।
- चित्र परिचय- शीतग्रह के अंदर रखे आलू के जले हुऐ बोरे