फीरोजाबाद/जसराना। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 23 नवंबर को जिले में दस्तक दे सकते हैं। बुधवार की देर शाम तक जिला प्रशासन को विधिवत कार्यक्रम प्राप्त नहीं हो सका था। जसराना विधायक रामवीर सिंह के गांव पैढ़त में आयोजित निजी कार्यक्रम में आने के कारण पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने हैलीपैड बनाना शुरू कर दिया।
बुधवार को एडीएम प्रमोद शर्मा एवं एएसपी के साथ ही एसडीएम जसराना बीआर मिश्रा ने पैढ़त गांव का दौरा किया। तहसील एवं ब्लाक के साथ ही सीएचसी पर साफ सफाई व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन एडब्ल्यूखान ने कहा कि सीएम के आने की संभावना है इसके कारण पैढ़त गांव में हैलीपेड बनाया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल एवं नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मालपाणि का कहना है कि सीएम के आने की तैयारी की जा रही हैं।
दो थानेदार बदले
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक अपर्णा कुमार ने बुधवार शाम को दो थानेदारों के तबादले कर दिए। थाना मक्खनपुर में तैनात रवि त्यागी को थानाध्यक्ष सिरसागंज बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात देवेंद्र यादव को थानाध्यक्ष मक्खनपुर बनाया गया है। थानाध्यक्ष सिरसागंज सलीम अहमद को किसी अन्य थानेदार का चार्ज नहीं दिया गया है। देर रात अन्य थानेदारों के फेरबदल की बात कही जा रही है।