फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने को उत्साहित दिखे युवा

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। एमजी कालेज में आयोजित मतदाता मेले के प्रति लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। युवक-युवतियों ने भी मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को फार्म भरे।
विज्ञापन

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एसवीएस रंगाराव ने मेले का शुभारंभ किया। काउंटरों पर जाकर सीधे बीएलओ से बातचीत की। इस दौरान भाग संख्या 261 के मतदाता केदारीलाल ने डीएम से शिकायत की कि पहचान पत्र में उनका पता नगला करन सिंह अंकित कर दिया गया है, जोकि गलत है। मोहल्ला दयाल नगर के स्थान पर कई में दयालबाग अंकित है। इसके कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार फार्म भरकर जमा किया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। मुकेश कुमार ने कहा कि वह बघेल कालोनी में रहते हैं, लेकिन किसी का पता सही नहीं लिखा। डीएम ने एसडीएम सदर रामशंकर गौरव को नए पहचान पत्र में सुधार के निर्देश दिए।
मोहल्ला हुसैनी के समीउल्ला, सरजीवन नगर सैलई के बाबा शिवदयाल, सरस्वती नगर निवासी आशीष जैन एवं वैभव जैन और गांधीनगर निवासी दीपक माहौर एवं सुशील कुमार अपने-अपने क्षेत्र की बीएलओ को खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिल सकीं। बताते हैं कि कई बीएलओ हाजिरी लगाने के बाद ही मेले से चली गईं थी। मेले में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेनू अग्रवाल, नायब तहसीलदार एनराम, कानूनगो सुरेशचंद्र और निर्वाचन कार्यालय के राजेंद्र सिंह, सुभाष सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें