फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जन भर सफाई कर्मियों का वेतन काटा

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महाराज सिंह ने चीफ सेनेटरी एवं फूड निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान दर्जनभर से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महाराज सिंह ने इंद्रजीत सिंह एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय कुमार आसौल एवं महेश चंद्र के साथ सदर बाजार के पश्चिमी क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां उन्हें रोशन, रामवीर, गोपाल, विनोद, सुभाषचंद्र, कन्हैया आदि सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नई बस्ती बीट में उमेश, अवधेश तथा कटरा क्षेत्र में सुभाष, दीपू, ताराचंद्र, जोशियान क्षेत्र में चंद्रकला, आजाद नगर क्षेत्र में प्रेमा देवी, राकेश, सोनू आदि अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। सफाई निरीक्षकों को आदेश दिए कि वह सुबह सात बजे से अपराह्न दो बजे तक अपने क्षेत्र में रहकर कर्मचारियों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान जिस सफाई नायक के पास मस्टरोल नहीं होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें