फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा नगर में मारपीट, फायरिंग

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला मथुरा नगर में शनिवार की शाम दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुस कर मारपीट और तोड़फोड़ की। इससे तनाव के हालात पैदा हो गए। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। माहौल बिगाड़ने के लिए पुलिस ने सामने ही शरारती तत्वों ने फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

मथुरा नगर में रहने वाले सुनील, अमर सिंह और निक्की का दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाले तरुण तथा अजय से वाहन निकालने को लेकर विवाद हो गया था। क्षेत्र के लोगों ने तब मामला शांत करा दिया। दो दिन पुराने विवाद को लेकर शनिवार की शाम दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। हमले में तरुण और अजय घायल हो गए। क्षेत्र में बवाल की खबर सुन पुलिस फोर्स पहुंच गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच भीड़ में से किसी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही इलाके में भगदड़ मच गई। बाद में पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। सीओ सिटी का कहना है कि दोनों पक्षों में मामूली बात पर विवाद हुआ था। अब मामला शांत है। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें