फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश के बाद नहीं बंट सकी छात्रवृत्ति

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सरकारी शासनादेश के बाद भी अभी तक स्कूलों में छात्रवृत्ति का वितरण नहीं कराया जा रहा है। इससे सरकार की मंशा को पलीता लग रहा है।
विज्ञापन

प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के छात्रों की छात्रवृत्ति डीएम ने 5 से 8 नवंबर तक वितरण करना सुनिश्चित किया था, लेकिन निर्धारित तिथि निकल जाने के बाद भी अभी तक इस प्रक्रिया की शहर के स्कूलों में सुगबुगाहट सुनाई नहीं दे रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के शहर में स्थित स्कूलों के छात्रों को जब यह छात्रवृत्ति नहीं मिली तो ग्रामीण अंचल में इसका क्या हाल है। इसका अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है। शहर के मथुरा नगर प्राइमरी स्कूल में अभी तक किसी भी छात्र की छात्रवृत्ति नहीं आ सकी है। वहीं रुपसपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। कोटला मोहल्ला स्थित प्राइमरी स्कूल के छात्र भी छात्रवृत्ति के मोहताज हैं। रसूलपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में भी छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। हिमांयुपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के छात्रों को भी छात्रवृत्ति मिलना संभव नहीं हो सका है। यह स्कूल तो छात्रवृत्ति न मिलने के उदाहरण मात्र हैं।
इस बारे में बीएसए का कहना है कि कई स्कूलों में खाता अभी खुला है। इसके कारण छात्रवृत्ति नहीं ट्रांसफर की जा सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें