फिरोजाबाद। सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेला का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर में किया गया। 138 युवाओं का साक्षात्कार लेने के साथ ही 91 बेरोजगार युवाओं का चयन किया गया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी खुशबू शाक्य के निर्देशन में जिला सेवा योजन विभाग में रोजगार मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया था। रोजगार मेला के दौरान ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवा साक्षात्कार देने के लिए आए थे। कार्यालय में जीफोरएस सिक्योरिटी,ग्रो फास्ट प्लेनेटेक लिमिटेड, डिक्शन पेडगेट,जतिन एंटरप्राइजेज, ग्रीन ग्रो जेनेटिक लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा कुल 138 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों लिए साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार लिए जाने का क्रम सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा। इस दौरान 91 युवाओं को रोजगार दिए जाने के लिए चयन किया गया।