फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विज्ञान के क्षेत्र में पढ़ाई के लिए मिलेगी 80 हजार की छात्रवृत्ति

Wed, 22 May 2024 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल के साथ डिग्री कोर्स, पीजी की पढ़ाई की राह आसान हो सकेगी। यूपी बोर्ड, सीआईएससीई व सीबीएसई से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण मेधावियों को इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना से आगे की पढ़ाई के लिए हर साल 80 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आगे की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देता है। योजना का मकसद विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा अर्जित कर देश के विज्ञान और तकनीकी रिसर्च को बेहतर बनाना है। योजना के तहत विज्ञान में बैचलर डिग्री व मास्टर डिग्री करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पांच हजार रुपये प्रतिमाह यानि 60 हजार रुपये सालाना के अलावा अनिवार्य समर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए 20 हजार यानी कुल 80 हजार रुपये मिलेेंगे। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी जैन ने बताया कि छात्रों को विषय चुनने में सावधानी बरतनी चाहिए।
छात्र स्नातक में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी, स्टेटिस्टिक्स, जियोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी, इलेक्ट्रानिक्स, बॉटनी, एंथ्रोपोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, जियोफिजिक्स, एटमोस्फियरिक साइंस, ओशनिक साइंस, एस्ट्रोफिजिक्स, इकोलॉजी को चुनकर स्कालरशिप का लाभ उठा सकते हैं। डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि स्कॉलरशिप छात्रों को पांच वर्षों या कोर्स पूरा होने तक दी जाती है। उनका नाम के साथ एसबीआई में बचत खाता जरूरी है। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को संस्थान के अध्यक्ष की हस्ताक्षरित वार्षिक प्रदर्शन रिपोर्ट और मार्कशीट भी जमा करनी जरूरी है। इसके लिए आनलाइन आवेदन होंगे। उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप के लिए छात्राओं को जागरूक करने के आदेश आए हैं। जल्द ही स्कॉलरशिप फार्म भरने की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें