फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोटला रोड मंडी परिसर से पकड़े गए 80 बंदर

Wed, 10 Sep 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मंडी समिति के पास टीम द्वारा पकडे गए बंदर। स्रोत विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित नवीन मंडी फल एवं सब्जी मंडी में बंदरों का उत्पात काफी बढ़ गया था। बंदरों के कारण फल आढ़तियों के साथ आस-पास मोहल्लों के लोग काफी परेशान थे। इसकी शिकायत आढ़तियों के साथ दुकानदारों ने पार्षद ऊषा देवी राठौर से की थी।
विज्ञापन

पार्षद ऊषा देवी राठौर ने नगर निगम के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया था। पार्षद पति डीपी राठौर ने बताया कि नगर निगम की ओर से बंदरों को पकड़ने वाली टीम को बुधवार को क्षेत्र में भेजा गया। टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद क्षेत्र से 80 बंदरों को पकड़कर ले गई है। टीम के द्वारा इसे यमुना की किनारे जंगल में छु़ड़वाया गया है। उन्होंने कहा कि बंदरों के पकड़े जाने से मंडी के आढ़तियों के साथ-साथ आसपास के नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें