फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: बिजली चोरी करते 8 लोग पकड़े गए

Wed, 15 Feb 2023 05:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी करते 8 लोग पकड़े गए
विज्ञापन

जसराना। विद्युत निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कस्बा जसराना में बुधवार की सुबह चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान आठ लोगों को बिजली चोरी करने के आरोप में चिन्हिंत किया। अवर अभियंता ने मामला दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जसराना टाउन फीडर पर तैनात अवर अभियंता अरुण कुमार ने अवर अभियंता संजीव यादव, पैढ़त फीडर पर तैनात अतुल गुप्ता ने विद्युत कर्मचारियों निर्मल एवं अन्य कर्मचारियों के साथ कस्बा जसराना में बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। कस्बा के मोहल्ला बेलमपुरी, मोहल्ला मझौआ, मोहल्ला अरेलपुरा, मोहल्ला वनियात, कोठीपुरा, भटपुरी के साथ एटा एवं शिकोहाबाद रोड में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा चोरी से विद्युत का उपभोग करने वालों आठ लोगों को चिन्हिंत किया गया। चेकिंग के दौरान लोग अपनी केबल उतारते नजर आए। अवर अभियंता अरुण कुमार ने कहा आठ लोगों को विद्युत चोरी में चिन्हिंत किया गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें