गिहार कॉलोनी में पुलिस की दबिश, एक गिरफ्तार
शिकोहाबाद। कच्ची शराब बनाने और बिक्री की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र ने पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी। पुलिस ने जैन भट्ठा के समीप से एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
पुलिस ने उसके कब्जे से चार लीटर अवैध कच्ची शराब, 200 ग्राम यूरिया,बरामद की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। तभी सूचना मिली कि प्रतापपुर रोड पर न्यू गिहार कॉलोनी में एक युवक कच्ची शराब बेचने को ले जा रहा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गये युवक का नाम राहुल गिहार निवासी न्यू गिहार कॉलोनी बताया है। संवाद