फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 730 का चालान और 10 वाहन सीज

Sun, 09 Nov 2025 07:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजाबाद। यातायात माह के तहत यातायात पुलिस रविवार को सड़क सुरक्षा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की।

अभियान के तहत यातायात पुलिस टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 10 वाहन सीज किए गए। कुल 730 वाहनों के चालकों पर चालान की कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को रोककर वाहनों पर लगी काली फिल्म हटवाई गई। गलत नंबर प्लेट और जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्रभारी यातायात महेश यादव मय टीम के साथ थाना टूंडला क्षेत्रा में टोल प्लाजा पर पहुंचे और विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

वाहन चालकों और आम जनमानस को यातायात संकेतों, सड़क संकेतों की जानकारी, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, और लेन अनुशासन जैसे सुरक्षात्मक पहलुओं के संबंध में जानकारी दी। दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहनों पर रिफलेक्टर भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें