फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आगरा से आया 600 किलो पनीर और मावा नष्ट कराया

Fri, 28 Aug 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान रोका गया पनीर से भरा वाहन। स्रोत: विभाग - फोटो : चेकिंग के दौरान रोका गया पनीर से भरा वाहन। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी पदार्थों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार देर रात आगरा से आने वाले पनीर और मावा के लोडिंग वाहनों की चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान पनीर और मावा के आठ नमूने लिए गए। मौके पर करीब 600 किलो पनीर और मावा नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


बिजकौली, आगरा निवासी मुनेश कुमार के वाहन से पनीर के पांच नमूने लिए गए। वाहन में मौजूद करीब 250 किलो पनीर नष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बताई गई। वहीं बाह क्षेत्र के नीरज सिंह के वाहन से पनीर के दो और मावा का एक नमूना लिया गया। वाहन में मिले करीब 250 किलो पनीर और 100 किलो खोया को नष्ट कराया गया। इनकी अनुमानित कीमत क्रमश: 60 हजार और 25 हजार रुपये बताई गई है।
इसके अलावा खैरगढ़ स्थित एक प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना लिया गया। सभी आठ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तुलिका शर्मा समेत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें