फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गोदाम से 58 बोरी चीनी चोरी,सीसी टीवी में कैद हुई घटना

Mon, 10 Jul 2023 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सुभाष चौराहे स्थिति एक गोदाम में रखी 58 बोरी चीनी चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में दुकानदार ने एक दर्जन से अधिक महिला व पुरुषों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला इंद्रानगर निवासी अनिल कुमार जैन का भारत सिंह निवासी सरस्वती नगर से दुकान, गोदाम को लेकर विवाद है। दोनों पक्षों में मुकदमा भी चल रहा है। शनिवार दोपहर दो बजे करीब दुकानदार अनिल कुमार जैन गोदाम से चीनी निकालने गए तो पता चला कि वहां रेखीं 58 चीनी की बोरियां गायब हैं। जब उन्होंने पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे देखे तो पता लगा कि चीनी भारत सिंह व उनके परिवार के महिला-पुरुषों ने चाेरी की है।
अनिल कुमार जैन ने भारत सिंह, राजू, भूरा, मोहित, रोहित, राहुल, कन्हैया, राजा, विकास, अमित, गोलू व उनके परिवार की महिलाओं ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें