डीएम विजय किरन आनंद ने प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की अनंतिम सूची को भी जारी कर दिया। सूची को चस्पा करते ही विकास भवन के बाहर देखने वालों की भीड़ लग गई। आरक्षण सूची को देखते ही कोई खुशी से उछला तो कोई मायूस होकर घर को लौट गया। प्रशासन के आरक्षण पर आपत्ति को दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी ने प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण जारी करने के आदेश दिए थे। इसी के तहत जिला प्रशासन ने प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद का आरक्षण शुक्रवार को देर शाम को फाइनल कर दिया। शनिवार की सुबह से सूची को चस्पा कर दिया। जिले के 570 प्रधान पदों में से 367 आरक्षित किए हैं। 41 एससी महिला, 73 एससी तथा 57 पिछड़ा वर्ग महिला, 101 पिछड़ा वर्ग तथा 95 महिला के लिए आरक्षित की हैं। डीएम विजय किरन आनंद ने प्रधान एवं सदस्य पद के आरक्षण की अनंतिम सूची को जारी करते हुए कहा कि आरक्षण पर ही आपत्तियां 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक ब्लाक, डीपीआरओ कार्यालय एवं डीएम कार्यालय पर दर्ज कराई जा सकती हैं। दो दिन के अंदर आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा। छह या सात अक्तूबर को सूची का फाइनल प्रकाशन होगा।
ब्लाक बार आरक्षित ग्राम पंचायतों की सूची
फीरोजाबाद ब्लाक
अनुसूचित जाति महिला के लिए खरसुली, इटौरा, सड़ामई, ऊंधनी।
अनुसूचित जाति के लिए आकलपुर दामोदरपुर, रूपसपुर, खगरई, मोढ़ा, दौंकेली, लालऊ, नागऊ, फुलायची।
पिछड़ी जाति महिला को उस्मानपुर, पहाड़पुर, विजयपुर भीकन पुर, मोहम्मदपुर बिहारीपुर, मढ़ुआ, वासुदेवपुर, ढकपुरा।
पिछड़ी जाति को गुदाऊं, नरगापुर, जलोपुर, दतावली,सलेमपुर नगला खार, रानीपुरा, भीकनपुर सदासुख, हरदासपुर निस्फी, सिकेहरा हरदासपुर, आलमपुर जारखी, खेड़ा गनेशपुर, शंकरपुर, अलहदादपुर।
महिला को अलीनगर कैंजरा, बसई मोहम्मदपुर, बजीरपुर जेहलपुर, विजयपुर नगला भाव सिंह, रसीदपुर कनैटा, सरगवां, उसायनी, चंद्रवार, जरौली खुर्द, जलालपुर, नगला मुल्ला, गाजीपुर, लढ़ूपुर चकरपुर।
टूंडला ब्लाक
अनुसूचित जाति महिला के लिए हेमराजपुर, देवखेड़ा, नगला सूरज, बाघई, टूंडला खाम।
अनुसूचित जाति को रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़, बसई, कुतुकपुर जारखी, दिनौली,गढ़ी भूपाल, छितरई, पचोखरा, सलेमपुर, एटा।
पिछड़ी जाति महिला के लिए गढ़ी निर्भय, शिवसिंहपुर, गढ़ी जाफर, जाजपुर, रसूलाबाद, धीरपुरा।
पिछड़ी जाति को भीकनपुर बझेरा, कुतुकपुर साहब मुश्तिकिल, ऐलई, टीकरी, नगला बलिया, सिरौलिया, मदावली, धर्मपुुर, मोहम्मदपुर, नगला पुन्नू।
महिला के लिए घिरौली, हिम्मतपुर, मोहम्दाबाद, रुधऊ मुश्तिकल, अनवारा, ग्वारऊ नगला सिंघी, शेखपुर मंडनपुर, रजावली।
नारखी ब्लाक
अनुसूचित जाति महिला- बैंदीपुर बिदरखा, सिकंदरपुर कोटला, खुशालपुर, खेरा लंगर, बहोरनपुर।
अनुसूचित जाति- डौरी, कछपुरा, बजीरपुर कोटला, गढ़ी कल्यान, रतौली, गढ़ी पुरानी, आतीपुर, बरतरा, आकलाबाद हसनपुर, जौंधरी।
पिछड़ी जाति महिला- असन, बदनपुर, हरदासपुर कोटला, नया बांस, आसलपुर, त्रिलोकपुर।
पिछड़ी जाति- बड़ागांव, खेरिया कलां, नगला डूमर, गौंछ, कायथा, नैपई, कुतुकपुर चनौरा, फतेहपुर कोटला, मोईन उद्दीनपुर, गढ़ी सिधारी।
महिला- पचवान, नारखी धौंकल, बछगांव, कातिकी, दौलतपुर, जाटऊ, रुधऊ पहाड़पुर, नारखी ताल्लुका, नगला सिकंदर, गढ़ी रंछोर।
शिकोहाबाद ब्लाक
अनुसूचित जाति महिला- बिदरखा, शहजलपुर, नीम खेरिया, राजपुर बलाई, ऊबटी, किशनपुर मोहम्मदाबाद।
अनुसूचित जाति- दखिनारा, मोहम्मदपुर लभौआ, गागई, दरिगापुर मोहनीपुर, मक्खनपुर, रसूलपुर, मुहम्मदपुर बैरई, आमरी, निजामपुर गढ़ूमा, असुआ।
पिछड़ी जाति महिला- गोविंदपुर, छरी छप्पर, मुबारिकपुर, करनपुर, ततारपुर,गढ़ी दानसहाय, मेवली।
पिछड़ी जाति- मैयामई, मोहम्मदपुर अहीर, इंदुमई, जेबड़ा, सलेमपुर बरियारमऊ, धौरऊ हिम्मतपुर, बदनपुर कर्खा, हर गनपुर, अब्बासपुर, हरिहा, हैवतपुर कर्खा, नसीरपुर, रुधऊ व चितावली।
महिला- रहचटी, जलालपुर मरघटी, आरौंज, छीछामई, रूपसपुर, मोहिनीपुर, जिजौली, साढ़ूपुर, रपड़ी, नौशहरा एवं वासुदेवमई।
जसराना ब्लाक
अनुसूचित जाति महिला- औरंगाबाद, घाघऊ नगला पांडे, कचमई।
अनुसूचित जाति- दरिगापुर मिलावली, पारौली, बड़ागांव, नगला राम।
पिछड़ा वर्ग महिला- प्रानपुर, जसराना देहात, झपारा, भैंड़ी, पलिया दोयम।
पिछड़ा वर्ग-विलासपुर, जमालीपुर, बझेरा बुजुर्ग, सलेमपुर जसराना, उतरारा, बनवारा, नगला नथुआ, फतेहपुरनारायन सिंह।
महिला- कुशियारी, कौरारा बुजुर्ग, सुरैल नगला काछी, सलेमपुर खुटियाना, खेरिया पटीकरा, मलिकपुर, बिठवारा, पचवा।
एका ब्लाक
अनुसूचित जाति महिला- चिड़ई पृथ्वी सिंह, ईखू, हथौली जयसिंहपुर।
अनुसूचित जाति- कोडरा, आपुर, कछवाई, उड़ेसर रुद्र सिंह, पिलख्तर जैत।
पिछड़ी जाति महिला- खड़ीत, खेरीएमा, नगला सिंह, जहान पुर, गींगना, मधीपुर।
पिछड़ी जाति- आजमपुर सिलौटा, फरीदा पैंढ़त, मचन, गहेरी, गोपालपुर, गिनौली, मिलावली, निनावली, रुहासी, थरौआ, जैतपुर।
महिला- सुराया, नगला गोसा, देवा, एका, रामपुर, कैलई, गढ़ी, नगला गोकुल, नगला धीर, कादीपुर, पाढ़म।
हाथवंत ब्लाक
अनुसूचित जाति महिला- पथरौआ, प्रतापपुर, नगला हिम्मत, सांथी, घुनपई, बरौली।
अनुसूचित जाति- बरथरा, फरिहा देहात, रखावली, कमालपुर रखावली, सांखनी, निकाऊ, लालई, नया बांस, बिल्टीगढ़ रघोल, नगला जाट, दिनौली गोरवा।
पिछड़ी जाति महिला- सोभनपुर, बिजौली, खरगपुर, नगला किरार, इटौली, ओढ़मपुर, रहना।
पिछड़ी जाति- खेरिया सिकमी गोहाना, भींकनपुर सांखिनी, अहमदपुर मढ़ा, अकबरपुर मस्तपुर, साहूमई, लखौआ, अकबरपुर गीतम सिंह, शेखपुरा, नगला खैय्यातान, नगला कांस मजरा भामई, फरीदा बरौली, बनवीरपुर कुढ़ी, हुसैन पुर जगे।
महिला- बैरनी सनोरा, बिल्टीगढ़ देवजीत, संदलपुर, खैरगढ़, बबाइन, कनवारा, शेखूपुर हाथवंत, सिरमई, बलीपुर तपस्या, केशपुरा, शेखनपुर, कौरारी सरहद।
मदनपुर ब्लाक
अनुसूचित जाति महिला- कुतुकपुरशेरपुर, अहमदपुर, पटसुई नगला मीर, कौरारी।
अनुसूचित जाति- कटौरा बुजुर्ग, मल्हापुरशाहजहांपुर, ऊमरी, सिरसाखास, नायन, परिहारमऊ, सुजुनीपुर, चिरुहुली।
पिछड़ी जाति महिला-जलालपुर, श्यारमऊ हरगनपुर, जहां गीरपुर, नानेमऊ, गढ़ौली, फ तेहपुर नसीरपुर, गड़सान।
पिछड़ी जाति- खटुआमई, सलेमपुर कर्खा, सैंदलपुर, बाछेमई, बलीपुर, इशहाकपुर, लौहरई, जैमतपुर, मोहम्मदपुर नादई, उरावर हस्तर्फ, पुनच्छा, उरावर मड़वा।
महिला- कठफोरी, ऐलमपुर, भदान, उखरेंड, मई गदोखर, रुरिया स्वरूपपुर, रुचिन मानिकपुर, परियर, अरांव खुर्द, तिलियानी, सराय मुरलीधर, केसरी, डडियामई।
अरांव ब्लाक
अनुसूचित जाति महिला- धरमई, माड़ई, सैफपुर, सेनावली, किसरांव।
अनुसूचित जाति- बहादुरपुर, रुधेमई, अकबरपुर सराय, सोथरा, कबीरपुर, सकतपुर, रुधैनी, बामई।
पिछड़ी जाति महिला- सूरजपुर रुधैनी, सरसौली, ताखा, भनूपुरा, शेरपुर अफजलपुर।
पिछड़ी जाति- कपरावली, रामनगर, फतेहपुर मजरा बड़ा गांव, सराय भरतरा, बनीपुर, दरिगापुर भारौल, सारख, राहतपुर, पिड़सरा, भारौल।
महिला-आजमाबाद अरांव, पैगू, गुरैया सोयलपुर, करहरा, पीथेपुर, सराय हैवतपुर, कीठौत, सींगेमई।
प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों की अनंतिम आरक्षण सूची जिला मुख्यालय पर चस्पा कराने के साथ ब्लाकों में भेजी गई है। आपत्तियां एक अक्तूबर तक दर्ज होंगी। छह व सात अक्तूबर को फाइनल प्रकाशन होगा।
बनवारी सिंह, डीपीआरओ फीरोजाबाद।