फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पांच सौ रुपये के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 14 Sep 2022 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दो दिन से राजू अपने दोस्त चेला उर्फ पंकज के साथ उसके घर पर ही रह रहा था। झगड़े के दौरान पंकज ने राजू की पिटाई करने के साथ उसके सिर में ईंट से प्रहार कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर हैवतपुर निवासी राजू की हत्या उसके दोस्त ने पांच सौ रुपये के विवाद को लेकर सिर में ईंट से प्रहार कर की थी। पुलिस ने मंगलवार को राजू हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


सिरसागंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर हैवतपुर निवासी राजू की दोस्ती चेला उर्फ पंकज से थी। पंकज मूलरूप से करहल (मैनपुरी) का रहने वाला है। वर्तमान में वह अरांव रोड प्रतापनगर सिरसागंज थाना क्षेत्र में किराए के मकान में निवास करता है। 

पांच रुपये को लेकर हुआ था झगड़ा 

दो दिन से राजू अपने दोस्त चेला उर्फ पंकज के साथ उसके घर पर ही रह रहा था। 11 सिंतबर की रात नीटू कोल्ड के समीप चेला उर्फ पंकज और राजू के बीच पांच सौ रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान चेला उर्फ पंकज ने राजू की पिटाई करने के साथ उसके सिर में ईंट से प्रहार कर दिया था। 
विज्ञापन

आगरा के अस्पताल में हुई थी राजू की मौत 

सूचना पर पहुंचे परिजन राजू को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए थे। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सिरसागंज पुलिस ने राजू के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही चेला उर्फ पंकज को हिरासत में ले लिया था। 

थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पांच सौ रुपये को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान राजू के सिर में ईंट मार दी थी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें