मैनपुरी और कुरावली में गोशाला बनवाने की मांग
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी और कुरावली में एक-एक गोशाला बनवाने के लिए भी पशुधन मंत्री को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि जिले में बेसहारा गोवंशों के चलते फसलों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में गोशाला का निर्माण दोनों ही तहसीलों में बहुत जरूरी है। इन दोनों तहसीलों के साथ ही फिरोजाबाद जिले की सिरसागंज तहसील में भी एक गोशाला बनवाने के लिए उन्होंने मांग की है।