फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रचार सामग्री चस्पा करने वाले एक चिकित्सक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक सप्ताह में जुर्माना राशि जमा नहीं कराने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।
शहर में सार्वजनिक, निजी भवनों के अलावा पुराने हाईवे पुल के पिलर अनाधिकृत प्रचार सामग्री चस्पा करने वालों पर निगम प्रशासन द्वारा सख्ती की जा रही है। इसी क्रम में कराए गए सर्वे के दौरान एक चिकित्सक द्वारा अनाधिकृत रूप से विभिन्न जगहों पर पोस्टर-बैनर और नाम अंकित कराने की बात सामने आई। निगम द्वारा उक्त डॉ. राज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एक सप्ताह में जुर्माना जमा नहीं कराने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।