फिरोजाबाद। अयोध्या में विवाहित ढांचा गिराने की वर्षगांठ को लेकर शहर पुलिस फोर्स हाईअलर्ट पर रहा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की टीमें गश्त करती रहीं। वहीं गुप्तचर विभाग की टीमें क्षेत्रों में सक्रिय रहकर निगरानी कर रहीं थी। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी गई।अयोध्या में विवाहित ढांचा गिराए जाने की बरसी को लेकर भले ही किसी भी संगठन की ओर से किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम किए जाने की अधिकृत घोषणा नहीं की गई थी। इसके बाद भी जिलेभर में पुलिस फोर्स की सक्रियता दिखाई दी। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस फोर्स की टीमें सक्रिय दिखाई दीं। नालबंद चौराहा, उर्वशी तिराहे के साथ ही साथ इमामबाड़ा चौराहे के साथ जाटवपुरी, नैनी ग्लास चौराहा के साथ भाटिया चौराहे पर पुलिस फोर्स की मुस्तैदी दिखाई दी।
इसके ही साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी निगरानी करते रहे। खास ध्यान इस बार सोशल मीडिया पर रखा गया। जिले से लेकर थानेवार गठित निगरानी टीमें इस पर नजर रखे रहीं, जिससे कोई गलत टिप्पणी आदि नहीं करने पाए। वहीं गुप्तचर विभाग की टीमें भी मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सक्रिय रहकर निगरानी रखे हुए थीं।