फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में पचास फीसदी अधिकारी मिले गायब

Fri, 19 Dec 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त, उपायुक्त ने गुरुवार को शहर के सदर बाजार, गली बौहरान का निरीक्षण कर सुलभ शौचालय का निर्माण कराने को स्थान देखे। बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई। वहीं सविता नगर में जलभराव की समस्या का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर आयुक्त राम अवतार रमन, उपायुक्त प्रमोद कुमार ने शास्त्री मार्केट, सदर बाजार से घंटाघर, छोटा चौराहा होते हुए गली बौहरान तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गली बौहरान के निकट शुलभ शौचालय का निर्माण कराने को जगह भी देखी। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से भी राय ली गई। फुटपाथ पर अतिक्रमण देख नगर आयुक्त ने चेतावनी दी।
इसके बाद अफसरों सीधे सविता नगर पहुंचे, वहां क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जलभराव की समस्या के निदान को नाले में भरी सिल्ट को जेसीबी से निकलवाया गया, जिससे गलियों में जलभराव की समस्या कम हुई। उपायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि समस्या के स्थायी निदान का भी प्रयास किया जा रहा है। जलनिकासी के लिए क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें