फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत

Sat, 05 Sep 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ऋषभ का फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : ऋषभ का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र ग्राम नगला हरिसिंह में शुक्रवार को घर के बाहर खेलते समय लापता बच्चे का शव शनिवार को तालाब में मिला।
विज्ञापन

ग्राम नगला हरिसिंह निवासी नंदकिशोर ने बताया कि उनका 5 वर्षीय पुत्र ऋषभ शुक्रवार सुबह घर के समीप खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक तालाब की ओर चला गया था। जिसका परिजन को आभास नहीं हुआ। काफी देर तक बच्चे के नजर न आने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। रात भर उसकी तलाश हुई। तालाब को भी देखा गया था। मगर सुराग नहीं मिला था। शनिवार सुबह शक होने पर ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में खोजबीन की गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक बार फिर तालाब में तलाशी अभियान शुरू किया। जिसके दौरान ऋषभ का शव पानी में मिला। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजन ने बताया कि ऋषभ तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था और मानसिक रूप से कमजोर था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें